रामनवमी पर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, गंगा जल लेकर श्रद्धालुओं ने रचा भक्तिमय माहौल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भक्ति में डूबा मानसी: हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
केबीआई। मानसी
प्रखंड के पश्चिमी ठाठा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ का भव्य आयोजन शुरू हो गया। इस पावन अनुष्ठान का शुभारंभ शुक्रवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा राजाजान से प्रारंभ होकर मानसी गंगा घाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत गंगा जल भरकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद यह यात्रा मानसी बाजार होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के गगनभेदी नारों और भजन-कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यज्ञ स्थल पर विधि-विधान से पूजा-पाठ, रामधुनि और हवन का कार्यक्रम लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ओम जी यादव, सरपंच मनोज कुमार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं।
मुखिया प्रतिनिधि ओम जी यादव ने कहा, “रामधुनी महायज्ञ जैसे आयोजन हमारी संस्कृति और आस्था की पहचान हैं। इससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारा और शांति का संदेश फैलता है। हम सभी का प्रयास है कि यह आयोजन भव्य और सफल हो, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी परंपराओं से जुड़ी रहें।” पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे मानसी क्षेत्र पूरी तरह भक्तिरस में सराबोर हो गया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


