नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 09 मई को खगड़िया में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

09 मई को खगड़िया में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : सिविल कोर्ट खगड़िया एवं गोगरी में होगी सुनवाई, तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय

KBI, KHAGARIA
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया द्वारा आगामी 09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत सिविल कोर्ट, खगड़िया तथा अनुमंडलीय सिविल कोर्ट, गोगरी में आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के सचिव चंदन कुमार ने बताया कि लोक अदालत की सफल आयोजन के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया राजेश कुमार बच्चन के निर्देश पर सभी संबंधित विभागों, बैंक शाखा प्रबंधकों एवं न्यायिक पदाधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं।

विभिन्न विभागों से मांगी गई सुलह योग्य वादों की जानकारी
इसी क्रम में 10 अप्रैल 2026 को सचिव श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न विभागों—बिजली, श्रम, वन, दूरसंचार, माप-तौल विभाग, नगर परिषद सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों से यह जानकारी ली गई कि उनके यहां सुलह योग्य कितने मामलों को चिन्हित किया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक ऐसे मामलों की पहचान कर संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए सूचित किया जाए।

प्रचार-प्रसार पर भी दिया गया जोर
सचिव द्वारा सभी विभागों को अपने-अपने स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें और आपसी सुलह के माध्यम से अपने मामलों का त्वरित निष्पादन करा सकें।

त्वरित न्याय का सशक्त माध्यम है लोक अदालत
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आम लोगों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा इसके सफल आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now