नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व थैलेसीमिया दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन बना मानवता की मिसाल – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

विश्व थैलेसीमिया दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन बना मानवता की मिसाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रक्तदान शिविर : ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर ट्रस्ट के रक्तदान शिविर में 21 के लक्ष्य के विरुद्ध 33 यूनिट रक्त संग्रह, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को मिलेगा जीवनदान
KBI, KHAGARIA 
विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को शहर के दुलारी कथा भवन, विश्वनाथगंज में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े इस आयोजन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। रक्तदान शिविर का शुभारंभ संयुक्त रूप से डॉ. वर्षा, डॉ. प्रिया, डॉ. पूजा एवं नेहा श्वाती ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में डॉ. शैलेन्द्र, डॉ. ऋतुराज एवं डॉ. अर्णव आलोक उपस्थित रहे। शिविर में 21 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन लोगों के उत्साह और सहभागिता से कुल 33 यूनिट रक्तदान हुआ। यह रक्त थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि थैलेसीमिया एक गंभीर आनुवंशिक रक्त रोग है, जिसमें मरीजों को नियमित रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में स्वेच्छा से किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाने का माध्यम बनता है। लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होकर नियमित रूप से इस पुण्य कार्य में भाग लेना चाहिए। ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जैनेन्द्र नाहर ने कहा कि संस्था लगातार मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है और भविष्य में भी जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा। वहीं संस्था के सचिव नवीन गोयनका ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से रक्तदान अभियान को नई मजबूती मिल रही है तथा लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक मनीत सिंह मन्नु, उपाध्यक्ष संतोष कुमार गोलू, प्रणव प्रभात, साकेत जालान, कोषाध्यक्ष मृगांक कुमार एवं कार्यकारिणी सदस्य विकास कुमार, रोशन तुलस्यान, राहुल सुल्तानिया, रोहित चमरिया और अमित बजाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर में शिवम कुमार, निशान्त प्रताप, कुमार चमरिया, जीवश कुमार, अम्बुज कुमार, डॉ. प्रभात, जीवेश कुमार, अभिजीत कुमार, मानवेन्द्र कुमार सहित कुल 33 लोगों ने रक्तदान कर समाज के सामने सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now