19 अक्टूबर को होने वाली राजद की कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा स्थगित, जल्द ही कार्यक्रम की तिथि की होगी घोषणा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बैठक : नेता प्रतिपक्ष के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला राजद कार्यालय में जिला कार्यकारिणी एवं राजद के सभी प्रकोष्ठ का बैठक आयोजित

केबीआई |खगड़िया
शहर के कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राजद कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी एवं राजद के सभी प्रकोष्ठ का बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सह संगठन प्रभारी धनिकलाल मुखिया एवं अलौली राजद विधायक रामवृक्ष सदा मौजूद थे। बैठक के दौरान राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने ओमप्रकाश यादव, लड्डू रजक को जिला महासचिव और संजय कुमार सुमन को जिला सचिव के पद पर मनोनीत करते हुए प्रमाण पत्र दिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सह संगठन प्रभारी धनिकलाल मुखिया ने कहा कि आगामी 19 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर की जा रही है। बैठक के दौरान ही प्रदेश कार्यालय से सूचना मिली कि तत्काल 19 अक्टूबर को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। जल्द ही खगड़िया के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की तिथि की घोषणा की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि खगड़िया में राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में राजद मजबूत और ऊर्जावान साथी को जिला कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनित किए हैं। सभी साथी राजद को खगड़िया में मजबूती प्रदान करने के लिए अपने -अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। साथ ही साथ सामाजिक न्याय के नेता गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विचारों को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता के माध्यम से आमलोगों को बताने का काम कर रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हमेशा से समाज के दबे कुचले शोषित पीड़ित के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब संघर्ष के बल पर बिहार के मुख्यमंत्री बने तो इन लोगों के बीच जाकर कहते थे, मछली पकड़ने वालों, तार पर चढ़ने वालों, सुअर चराने वालों पढ़ना लिखना सिखों तभी तुम आगे बढ़ोगे और अपना अधिकार लड़के लोगे। उन्होंने अपने प्रयास से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को समाज के प्रथम पंक्ति में बैठाने का काम किए। बैठक में जिला प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल, प्रदेश महासचिव नरेश सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अबु मोहम्मद उर्फ गुदर सेठ, राजद के वरिष्ठ नेता महेष्वरी यादव, गजेंद्र सिहं यादव, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, कैलाशचंद्र यादव, कुमारी बेबिरानी, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव, जिला महासचिव पप्पू सुमन, निभा भारती, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज सहित अन्य नेता मौजूद थे।
आप लोग अभी से विधनसभा चुनाव के लिए सजग रहें : रामवृक्ष सदा
राजद विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि आज का बैठक महत्वपूर्ण बैठक है। तत्काल कार्यक्रम स्थगित हुआ है, जल्द ही खगड़िया में कार्यक्रम होगी। आप लोग अभी से विधनसभा चुनाव के लिए सजग रहें। पंचायत कमेटी एवं बूथ कमेटी के साथी अपने अपने क्षेत्र में लोगों को गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव के द्वरा दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के विकास के लिए जो काम किए हैं, उनको लोगों को बताने का काम करें और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा जो बिहार के युवाओं के लिए काम किए हैं, उन्हें बताएं कि तेजस्वी प्रसाद यादव ही बिहार का विकास कर सकते हैं। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार को जिताएं।
और बहेतर ढंग से की जाएगी कार्यक्रम की तैयारी : मनोहर यादव
पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा कार्यक्रम की तैयारी हो चुकी है, लेकिन बैठक के दौरान प्रदेश नेतृत्व से सूचना प्राप्त हुई कि तत्काल कार्यक्रम स्थगित हो गया है। जल्द ही कार्यक्रम का तिथि की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी और बहेतर ढंग से की जाएगी। हमलोग बूथ स्तर तक कार्यक्रम की तैयारी कर चुके थे। अब हमलोग राजद के सभी साथी कार्यक्रम के तैयारी के साथ-साथ गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करेगें साथ ही 17 महीने के सेवाकाल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किए, 4.5 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाए, पूरे भारत में बिहार ही एक ऐसा राज्य है जहां तेजस्वी प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना करवाकर 62 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किए हैं। इसलिए तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने काम करें तभी बिहार का समुचित विकास होगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


