नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 27 अक्टूबर को खगड़िया में सांसद पप्पू यादव का होगा सम्मान समारोह – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

27 अक्टूबर को खगड़िया में सांसद पप्पू यादव का होगा सम्मान समारोह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

तैयारी : शहर के बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस में जिलेवासियों के द्वारा पूर्णियां सांसद का किया जाएगा स्वागत

केबीआई|खगड़िया 

आगामी 27 अक्टूबर को मां कात्यायनी, अमर शहीद प्रभूनारायण धन्ना-माधव और महादानी अवध बिहारी और श्यामलाल की धरती पर देश के लोकप्रिय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का खगड़ियावासियों के द्वारा आयोजित ऐतिहासिक सम्मान समारोह में भव्य स्वागत किया जाएगा। उक्त बातें युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने शनिवार को सैनिक होटल के प्रांगण में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार को संबोधित करते हुए कहा। त्यागी ने कहा कि खगड़िया में विगत 22 सितंबर को जनप्रिय सांसद पप्पू यादव का सम्मान समारोह होना था, लेकिन सांसद पप्पू यादव के पिता जी के अचानक निधन होने के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। अब जिलेवासियों के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि सांसद पप्पू यादव का स्वागत 27 अक्टूबर को बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस के सभाकक्ष में भव्य रुप से किया जाएगा। उक्त स्वागत समारोह में जिले के किसान मजदूर शिक्षक के साथ साथ आमजन की महती भागीदारी होगी। पत्रकार को संबोधित करते हुए त्यागी ने कहा कि सांसद पप्पू यादव का हमेशा खगड़िया से काफी जुड़ाव रहा है। जिले के हर आपदा-विपदा में सांसद पप्पू यादव तन मन धन से सहयोग करने का काम किए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे जननेता के सम्मान समारोह की तैयारी में खगड़ियावासी मुस्तैदी से जूटे हुए हैं। 27 अक्टूबर को सांसद पप्पू यादव को ऐतिहासिक स्वागत समारोह होगा। प्रेस वार्ता में मुखिया कृष्णानंद यादव, शशिभूषण कुमार सिंह, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार यादव, अमरेश कुमार सिंह, कविरंजन कुमार यादव, युवा शक्ति के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार यादव, ग्रीस रंजन, मणिचंद कुमार, देवराज आनंद, अमृत रंजन, दारा सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now