नोएडा में ब्लीडिंग के 18 वीं मंजिल से गिरने से खगड़िया के मजदूर की मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दर्दनाक : खगड़िया जिले के मानसी थानाक्षेत्र के बख्तियारपुर निवासी पवन महतों के पुत्र थे नीतीश, ग्रामीणों ने प्रकट की शोक संवेदना

(मृतक का फाइल फोटो)
केबीआई| खगड़िया
दिल्ली के नोएडा में मजदूरी कर रहे खगड़िया के एक मजदूर की काम करने के दौरान बिल्डिंग के 18वीं मंजिल पर से गिरने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर वार्ड संख्या-18 निवासी पवन महतों के पुत्र नीतीश कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई। नीतीश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और नीतीश ही इस घर का कमाऊ व्यक्ति था। परिजनों ने बताया कि नीतीश नोएडा में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पिछले 6 माह पूर्व एक शादी समारोह में शामिल होने घर आया था, और फिर मजदूरी करने नोएडा चला गया। रविवार को 18 वीं मंजिल पर सफाई करने के दौरान बिल्डिंग से गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजन नोएडा जाने के लिए ट्रेन पकड़ लिए हैं। इधर घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने भी गहरी संवेदना प्रकट की है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


