नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छठ घाट पर नहाने के दौरान कोशी नदी में डूबने से युवक लापता, खोजबीन जारी – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

छठ घाट पर नहाने के दौरान कोशी नदी में डूबने से युवक लापता, खोजबीन जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हादसा : मानसी थाना क्षेत्र के बंगलिया बरियाही छठ घाट की घटना, प्रशासन से की गई राहत एवं बचाव दल भेजने की मांग

केबीआई| मानसी 

खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के रोहियापुर पंचायत के वार्ड संख्या-6 बंगलिया गांव में गुरुवार को एक दुखद घटना हुई है। गांव के गजेंद्र सिंह के 22 वर्षीय पुत्र विजय कुमार का कोशी नदी में डूबने से लापता होने की खबर है। विजय कुमार बरियाही घाट पर छठ घाट बनाकर नहाने के लिए नदी में उतरा और इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में लापता हो गया। खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। विजय के नदी में डूबने की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन से राहत एवं बचाव दल भेजने की मांग की गई है, ताकि युवक की तलाश में तेजी लाई जा सके। दोपहर में एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से युवक का शव बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौतक बाद उनके परिजनों का छठ का उल्लास मातम में बदल गया, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now