तनाव भरे जीवन में सामूहिक रुप से आनंद में जीवन जीना हीं मेला है : पप्पू यादव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
उद्घाटन : पूर्णियां सांसद पप्पू यादव ने खगड़िया नयागांव गोढ़ियासी में किया छठ मेला का उद्घाटन

केबीआई|खगड़िया
आज जहां लोग दुर्गा पूजा के अवसर पर रावण का पुतला बड़े हर्षोल्लास से दहन करते हैं। उसमें भी अधिकतम जगह समाज के वैसे रसूख वाले व्यक्ति से रावण का पुतला जलाया जाता है, जो सामाजिक जीवन में खुद रावण का आचरण करता है। एक रावण दूसरे रावण का पुतला दहन का उद्घाटन करता है। उपरोक्त बातें पूर्णियां के सांसद राजेश रंजन और पप्पू यादव ने परबत्ता प्रखंड के जोरावरपुर पंचायत के गोढ़ियासी ग्राम में आयोजित 7 दिवसीय छठ मेला का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि जब तक अपने भीतर के अहंकार स्वार्थरुपी रावण की समाप्ति नहीं करेंगे, तब तक रामराज की कल्पना करना निरर्थक होगा। पप्पू यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पहले एक रावण को नाश करने के लिए भगवान राम ने कितनी बड़ी सेना बनाई थी। अब तो हर गांव में रावण हो गए हैं तो कितना राम बनाना होगा, यह ज्वलंत सवाल हमारे समाज के सामने है। सांसद पप्पू यादव ने लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा को बताते हुए कहा कि लोग इस पर्व को भले शिव काल से लेकर त्रेता और द्वापर युग में द्रोपती एवं ऋषि मुनियों से जोड़ कर देखते हैं। लेकिन यही एक पर्व है जो बिना किसी पुरोहित के पवित्र मन से स्वच्छता का सर्वोपरि ख्याल रखते हुए प्रकृति का पूजा करते हैं। इसमें सूर्य उपासना का भाव यही है कि बिना सूरज के प्रकृति की कल्पना निरर्थक है। इस मौसम में जितने प्रकार का फल अन्य सब्जी होता है सब की पूजा की जाती है। जो भी हमारी मां बहन सूरज को अर्ध्य देती हैं वह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है और यही छठ मैया है। इस अवसर पर युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव, मध्य बोरने पंचायत के मुखिया शशि भूषण कुमार सिंह, समाजसेवी अभय कुमार गुड्डू, युवा शक्ति के कार्यकारी जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा, रविदासिया संघ के जिला अध्यक्ष किशोर दास, अमरेश कुमार सिंह, नीरज कुमार यादव, छठ मेला समिति के पंकज मंडल, धर्मेंद्र फौजी, आदर्श शेखर, शंभू मंडल, लगीन मंडल, जिप सदस्य शैलेश सिंह, मुखिया अजय चौरसिया, राजद नेता अखिलेश दास सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


