नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इंसान बनकर ही सुंदर समाज का कर सकते हैं निर्माण : पप्पू यादव – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

इंसान बनकर ही सुंदर समाज का कर सकते हैं निर्माण : पप्पू यादव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : गोगरी प्रखंड स्थित रामपुर में ऐतिहासिक छठ मेला का सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन

केबीआई| खगड़िया

पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गोगरी प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय छठ मेला का उद्घाटन कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब महात्मा बुद्ध के अंतिम संदेश आत्मदीपो भव को आत्मसात करके हीं इंसान बन कर समाज को सुंदर बना सकते हैं। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हम कितना भी भगवान की पूजा कर लें, हम इंसान नहीं बन सकते। हम मानव कुल में जन्म लिए यही प्रकृति का सबसे बड़ा उपहार है। ऐसा भी हो सकता था कि जानवर पशु के रूप में भी जन्म होता तो हम इंसानियत की बात नहीं कर सकते थे। इसलिए अपने अंदर के इंसानियत रुपी दीप को जलाएं, तभी हम अपने पड़ोसी को मुस्कान दे सकते हैं। जब मेरा पड़ोसी मुस्कुराएगा तब समाज सुंदर अवश्य होगा। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि छठ पूजा का मुख्य उद्देश्य प्रकृति के प्रति आस्था समर्पण और सूर्य देव की कृपा की प्राप्ति है। इस पर्व में लोग सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य देव को जल अर्पण करते हैं। छठ के त्योहार के दौरान सूर्य की पूजा करने से शरीर और आत्मा को शुद्ध करने, विषाक्त पदार्थ और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और भक्तों को नई जीवन शक्ति और आंतरिक शक्ति प्रदान करने में मदद मिलती है। सांसद पप्पू यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्व का मतलब आपसी भाईचारा को कायम करना है। हम किसी कमजोर वर्ग पर अत्याचार कर के मंदिर में जाकर भगवान को पूजने से कोई पुण्य नहीं पा सकते हैं। त्योहार का मतलब अपने आसपास के गरीब लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है। इसी से लोगों को आत्म संतुष्टि भी मिलता है। सांसद पप्पू यादव ने छठ मेला कमेटी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सबों के सहयोग और समर्पण की देन है कि आज रामपुर का छठ मेला काफी लोकप्रिय बन चुका है। इस अवसर पर छठ मेला कमेटी की ओर से सांसद पप्पू यादव, युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी और रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष नागेश्वर यादव, मंत्री मृत्युंजय गोप, मंच संचालक सह सरपंच मो.नूर आलम, मेला प्रभारी सुभाष साह, सदानंद रजक, उपाध्यक्ष प्रभात कुमार, सह मंत्री मुकेश साह, मुखिया शशिभूषण सिंह, युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा, रविदासिया संघ के जिलाध्यक्ष किशोर दास, समाजसेवी अमरेश कुमार सिंह, वार्ड सदस्य तनवीर आलम, युवा शक्ति के नेता कृष्णा कुमार, जुनेद आसिफ, प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत, पंसस गौतम सक्सेना, कवि रंजन कुमार यादव, जवाहर यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now