नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रशिक्षण से हमारे अन्नदाताओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का मिलेगा भरपूर लाभ : नीतिका – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

प्रशिक्षण से हमारे अन्नदाताओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का मिलेगा भरपूर लाभ : नीतिका

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार्यशाला : रबी महा अभियान 2024 का जिला स्तरीय कार्यशाला व प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

केबीआई| खगड़िया 

रबी महा अभियान 2024 के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष नीतिका कुमारी यादव और कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक शैलेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला परिषद उपाध्यक्ष सह अध्यक्ष नीतिका कुमारी यादव ने सभी कृषि कर्मियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि खगड़िया जिले के अधिकांश लोग कृषि पर निर्भर हैं, और इस प्रशिक्षण से हमारे अन्नदाताओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिले के किसानों को खाद और बीज की कमी नहीं होगी, और प्रशासनिक स्तर पर इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसानों को उर्वरक खरीदने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला परिषद सदस्य रजनीकांत कुमार ने कार्यक्रम में कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद एग्रीकल्चर ऑफिसर किसानों को जागरूक करेंगे और उन्हें सरकार द्वारा खाद-बीज पर मिलने वाली सब्सिडी और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी देंगे। इससे किसान अधिक मात्रा में फसल का उत्पादन कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष नीतिका कुमारी और जिला परिषद प्रतिनिधि दीपक यादव को पौधा भेंट कर कृषि पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now