मां कात्यायनी की धरती पर जुटेंगे बिहार के सभी डेंटल सर्जन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आयोजन : 30 नवंबर और 1 दिसंबर को खगड़िया में बिहार राज्य डेंटल कॉन्फ्रेंस 2023 का आयोजन
केबीआई| खगड़िया
आगामी 30 नवंबर और 1 दिसंबर को बिहार राज्य के सभी डेंटल सर्जन खगड़िया में जुटने जा रहे हैं। इस अवसर पर खगड़िया ब्रांच के आइडिया (इंडियन डेंटल एसोसिएशन) द्वारा 13वां बिहार राज्य डेंटल कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर के दंत चिकित्सक शामिल होंगे। बीते रविवार को पूर्णिया में आयोजित ‘पूर्णिया फेस्ट’ में खगड़िया के प्रमुख डॉक्टर्स ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में देश के टॉप एंडोडॉन्टिस्ट डॉ. गोपी कृष्णा ने एक लेक्चर और वर्कशॉप का आयोजन किया था, जिसमें खगड़िया के डॉक्टरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके दौरान आगामी 30 नवंबर और 1 दिसंबर को आयोजित होने वाले डेंटल कॉन्फ्रेंस के लिए भी तमाम डॉक्टर्स को आमंत्रित किया गया। आइडिया खगड़िया के सेक्रेटरी कुमार देवब्रत ने बताया कि इस तरह के महत्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी करना खगड़िया जिले के लिए एक सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में बिहार के विभिन्न जिलों से सैकड़ों दंत चिकित्सकों के शामिल होने की संभावना है, जिससे जिले में मेडिकल क्षेत्र में नए आयाम जुड़ेंगे। पूर्णिया फेस्ट में भाग लेने वाले खगड़िया के प्रमुख डेंटल सर्जनों में डॉ. सतीश कुमार, डॉ. नवनीत केडिया, डॉ. नागमणि नंदन, डॉ. अमित आनंद, डॉ. चंदन, डॉ. मनीष, डॉ. प्रभांशु, डॉ. राघिब, डॉ. किसलय कनिका, और डॉ. मनीष कुमार का नाम शामिल है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


