नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी की भागीदारी अनिवार्य : बबलू मंडल – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी की भागीदारी अनिवार्य : बबलू मंडल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बैठक : कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर जदयू की बैठक संपन्न 

केबीआई| खगड़िया 

जदयू का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 24 नवंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री रत्नेश सदा, विधान परिषद के उप नेता और पार्टी के कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ, सांसद रामप्रीत मंडल, विधायक विजय सिंह निषाद, पूर्व विधायक सलीम परवेज, जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. रंजू गीता और पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। यह जानकारी जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने मंगलवार को कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित कार्यकारिणी कमिटी की बैठक में दी। बैठक की अध्यक्षता बबलू कुमार मंडल और संचालन जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सभी साथियों की सहभागिता से कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक बनेगा। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों और विभिन्न प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों को सम्मेलन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। परबत्ता, खगड़िया और अलौली विधानसभा के प्रभारियों, पप्पू सिंह निषाद, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा और नंदलाल राय ने इस सम्मेलन को आगामी 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अहम बताया। नेताओं का कहना है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2025 में 225 सीटों के साथ फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।

बैठक में नेताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति

  • इस बैठक में पूर्व विधायक चंदन राम, अशोक कुमार सिंह, कैप्टन योगेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, चंदन कश्यप, पंकज कुमार पटेल, अजय मंडल, अमित कुमार पप्पू, नीलम वर्मा, उमेश सिंह पटेल, नूतन सिंह पटेल, अनिल जायसवाल, चंदन कुमारी, संदीप केडिया, सुनील कुमार, नंदलाल मंडल, मनोज कुमार, सुनील कुमार सिंह, नितीश सिंह पटेल, सावन कुमार बंटी, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, निर्मला कुमारी, अनुराधा कुमारी, राका सहाय, जीयाउल हक, रुसतम अली, अनुज कुमार शर्मा, पंकज चौधरी, नासीर इकबाल और कई अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे। प्रखंड अध्यक्षों में रामप्रकाश सिंह, अमरेन्द्र सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, संजय सिंह कुशवाहा और नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने भी अपनी सहभागिता की पुष्टि की।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now