भाकपा माले की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बैठक : पार्टी की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर दिया गया जोर
केबीआई| खगड़िया
भाकपा (माले) की जिला स्तरीय बैठक कामरेड दिवाकर प्रसाद के पर्यवेक्षण में गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पार्टी को मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों के प्रति कड़ा रुख अपनाना था। कामरेड दिवाकर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि “बदलो बिहार न्याय यात्रा” की अपार सफलता ने यह साबित कर दिया है कि भाकपा (माले) गरीब और शोषित वर्ग की एकमात्र सशक्त आवाज है, जो सामंती, जमींदारी, पूंजीवादी और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने खगड़िया में सक्रिय भूमि माफिया सिंडिकेट के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की और अधिवक्ता प्राणेश कुमार पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो पार्टी राज्य स्तर पर कार्रवाई करेगी। बैठक में पार्टी के विस्तार और जन आंदोलन को मजबूत करने की विस्तृत रूपरेखा बनाई गई। जिला सचिव अरुण कुमार दास, अभय कुमार वर्मा, सुभाष सिंह, शैलेंद्र वर्मा, दीप नारायण दास, कार्तिक शर्मा, चंद किशोर वर्मा सहित कई अन्य नेता बैठक में उपस्थित थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


