नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रेल पुलिस द्वारा हटाईं गईं 100 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियां – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

रेल पुलिस द्वारा हटाईं गईं 100 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियां

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अतिक्रमण के विरुद्ध चला बुल्डोजर : खगड़िया रेलवे स्टेशन के पास बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान

केबीआई| खगड़िया 

पूर्व मध्य रेलवे के खगड़िया स्टेशन के पूर्वी यार्ड इलाके में गुरुवार को रेलवे भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान में रेलवे भूमि से सभी अतिक्रमण हटाकर उसे मुक्त किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राम ने बताया कि खगड़िया एसडीओ के ज्ञापन सं०-1048, दिनांक 13/11/24 के निर्देशानुसार, इस अभियान का नेतृत्व कार्यपालक दंडाधिकारी जनार्दन पासवान (सहायक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, खगड़िया) ने किया। उनके साथ रेलवे निरीक्षक चंदन कुमार चौरसिया भी मौजूद रहे। अभियान के अंतर्गत खगड़िया रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड में कोशी कॉलेज से जयप्रकाश नगर तक अतिक्रमण को हटाया गया। इस कड़ी में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस अभियान में रेलवे भूमि पर बने लगभग 100 झुग्गी-झोपड़ियों और अस्थाई दुकानों को हटाया गया। इस कार्रवाई से रेलवे भूमि पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण का अंत हुआ।

 

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात

अतिक्रमण हटाने के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक अरविंद कुमार राम, जीआरपी थानाध्यक्ष नरेश कुमार, नगर थाना खगड़िया के निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता, और चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष सिंटू कुमार सहित कुल 32 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

 

विरोध के दौरान एक दुकानदार गिरफ्तार

अभियान के दौरान एक दुकानदार ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया और बाधा उत्पन्न की, जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ आरपीएफ खगड़िया में कांड संख्या-1393/24, दिनांक 14/11/24 के तहत रेल अधिनियम की धारा 147, 145, और 146 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now