नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इंदिरा गांधी के योगदान को किया गया याद, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

इंदिरा गांधी के योगदान को किया गया याद, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन :  जयंती पर याद की गईं पूर्व प्रधानमंत्री और आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी

केबीआई| खगड़िया 

खगड़िया युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री और आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर नवीन कुमार ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता से भारत को सशक्त और प्रगतिशील राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए उन्होंने अपना बलिदान दिया और उनका जीवन व कार्यशैली हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें संगीत एवं शिक्षा जगत से कवयित्री चम्पा रॉय, लोक जनहित संस्थान एनजीओ की मंजू वर्मा, जीविका से जुड़कर महिला सशक्तिकरण में कार्यरत सीमा कुमारी, बेलदौर अल्पसंख्यक महिला शिशु जनकल्याण समिति की मीरा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता राजकिरण ठाकुर, महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में सक्रिय रोजी कुमारी, और सामाजिक व आर्थिक गैर-बराबरी के खिलाफ महिलाओं के बीच काम करने वाली दौलत यादव सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। सम्मान समारोह में खगड़िया युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, सदर विधानसभा अध्यक्ष अजय लहेरी, जिला सचिव अर्जुन कुमार, युवा कांग्रेस के अभिषेक कुमार, और एनएसयूआई के छोटू कुमार समेत कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now