खगड़िया में पटरी पर मेंटेनेंस के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
लापरवाही : बिना ब्लॉक आदेश के चल रहा था कार्य, एक मजदूर गंभीर रूप से घायल
केबीआई| खगड़िया
खगड़िया जिले के गौछारी और महेशखूंट स्टेशन के बीच शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पर मेंटेनेंस कार्य के दौरान लोहित एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया अस्पताल भेजा गया है। घटना सुबह 10:15 बजे की है, जब ठेकेदार जनार्दन चौरसिया के अधीन मजदूर झंझरा निवासी मुकेश कुमार, अर्जुन शर्मा और शुधो शर्मा ट्रैक की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान लोहित एक्सप्रेस उसी ट्रैक पर आ गई। ब्लॉक आदेश न होने के कारण मजदूर समय पर ट्रैक से नहीं हट सके और ट्रेन की चपेट में आ गए। स्थानीय जीआरपी इंस्पैक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत के लिए ब्लॉक का आदेश लेना अनिवार्य होता है, जो इस मामले में नहीं लिया गया था। ठेकेदार की लापरवाही से यह हादसा हुआ। अब सवाल यह है कि मृतकों के परिवारों को मुआवजा कौन देगा, क्योंकि मजदूर रेलवे के नियमित कर्मचारी नहीं थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


