आईडीए के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सेमिनार का भव्य आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
उद्घाटन : डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन, डॉक्टर्स को बेहतर सुविधाओं का दिया आश्वासन
केबीआई| खगड़िया
आईडीए (इंडियन डेंटल एसोसिएशन) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का समापन समारोह खगड़िया के गोल्डन रिसॉर्ट में रविवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेमिनार का उद्घाटन किया। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए राज्य के डॉक्टर्स को बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने चिकित्सकों से आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। यह सेमिनार न केवल डॉक्टर्स के लिए शैक्षिक दृष्टिकोण से उपयोगी रहा, बल्कि उनकी प्रेरणा और नेटवर्किंग का भी केंद्र बना। आयोजकों ने इस भव्य आयोजन के लिए खगड़िया की जनता और सभी सहभागी संस्थानों का आभार व्यक्त किया।
गोल्डन रिसॉर्ट में भव्य आयोजन, विशेष व्याख्यान और मनोरंजन
सेमिनार का शुभारंभ नगर सभापति अर्चना कुमारी, एसडीओ अमित अनुराग, जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना सिंह, और शिक्षक नेता मनीष सिंह ने किया। कार्यक्रम में आईडीए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरविंद खत्री, प्रदेश सचिव डॉ. मानवेन्द्र कुमार, और मुख्य अतिथि डॉ. राम प्रवेश सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। उड़ीसा से आए डॉ. गरीमा पोद्दार और डॉ. स्वर्णव पटनायक ने दांतों के रोग और उनके आधुनिक उपचार पर विशेष व्याख्यान दिए। इसके साथ ही, बचपन प्ले स्कूल और डेंजरस डांस क्लासेज के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर डॉ. विवेकानंद को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन की जिम्मेदारी डॉ. अमित, डॉ. राजीव, डॉ. के. कनिका, और डॉ. नवनीत ने संभाली।
विशेष स्वागत और योगदान
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का कोसी कॉलेज के मैदान में हेलीकॉप्टर से आगमन हुआ, जहां एनडीए कार्यकर्ताओं और आईडीए के डॉक्टर्स ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
सेमिनार की सफलता में आईएमए जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमशंकर, सचिव डॉ. शैलेन्द्र, आईडीए जिलाध्यक्ष डॉ. नाहर, सचिव डॉ. कुमार देवव्रत, और ह्यूमनिटी के नवीन गोयनका का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


