रामजानकी विवाहोत्सव मेला में 100 वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बरिष्ठ नागरिकों का सम्मान: मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं – डॉ. संतोष
केबीआई| खगड़िया
जिले के पड़ोसी गांव कल्याणपुर में रामजानकी विवाहोत्सव मेला के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिला और पुरुषों को मंजू पॉली क्लिनिक व दर्शिता मेडिसिटी के सौजन्य से कंबल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कुल 100 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संतोष कुमार सिंह, प्रबंधक इंद्रभूषण सिंह उर्फ गुड्डू कुमार, और स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर रामजानकी मेला समिति ने डॉ. संतोष कुमार सिंह और प्रबंधक इंद्रभूषण सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में 100 वर्षीय कपिलदेव नारायण सिंह और गोपाल कृष्ण सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कंबल ग्रहण करने वालों में कपिलदेव नारायण सिंह, खंतर साह, रामचंद्र सादा, मिठाई साह, सुंदर सादा, मसूदन सिंह, विधवा नूतन देवी, परित्यक्ता अनार देवी, रजिया देवी, चुनचुन साह, चंद्रभानु सिंह, नाल वादक वीरेंद्र सिंह, और भजन गायक सुरेंद्र सिंह सहित अन्य शामिल थे। डॉ. संतोष कुमार सिंह ने इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। उन्होंने अपनी चिकित्सा सेवा हर वक्त उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। वहीं, नर्सिंग होम के प्रबंधक इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि उनके नर्सिंग होम में मरीजों से मात्र 100 रुपये फीस ली जाती है और हर माह 12 से अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान मेला समिति के वालंटियर्स और प्रतिनियुक्त पुलिस चौकीदारों ने मेला में शांति व्यवस्था बनाए रखी। आगंतुकों ने मनोरंजन के साधनों का भी भरपूर आनंद लिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


