पश्चिमी ठाठा पंचायत को मॉडल पंचायत बनाने की घोषणा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जागरूकता : मुखिया सुमन देवी ने ली स्वच्छता और समृद्धि की शपथ, बीडीओ ने योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी
केबीआई|खगड़िया
मानसी प्रखंड के पश्चिमी ठाठा पंचायत भवन में गुरुवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मुखिया सुमन देवी ने पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड सदस्यों, स्वच्छता कर्मियों और स्थानीय जनता के बीच स्वच्छ और समृद्ध गांव बनाने की शपथ ली। उन्होंने पंचायत को मॉडल पंचायत बनाने का संकल्प लिया। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्राम सभा को सशक्त बताते हुए पंचायत में योजनाओं का चयन ग्राम सभा के माध्यम से करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ने भी स्वच्छता के प्रति सजग रहने की शपथ ली और सभी कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर पंचायत सचिव राकेश कुमार, रोजगार सेवक प्रभात कुमार रंजन, सीओ मानसी, मुखिया प्रतिनिधि ओमजी यादव, सरपंच मनोज कुमार और कई वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


