नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजेंद्र चौंक से स्टेशन चौंक तक सड़क पर किए गए अतिक्रमण को किया गया व्यवस्थित – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

राजेंद्र चौंक से स्टेशन चौंक तक सड़क पर किए गए अतिक्रमण को किया गया व्यवस्थित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

चेतावनी : फल-सब्जी विक्रेताओं और ई-रिक्शा-टैम्पू संचालन के लिए निर्धारित हुए नए नियम

केबीआई| खगड़िया 

खगड़िया यातायात थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में राजेंद्र चौक से स्टेशन चौक तक सड़क अतिक्रमण हटाकर व्यवस्थित करने के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान में यातायात मार्गदर्शन मंडल के सदस्यों और यातायात पुलिस मित्रों ने सहयोग किया। फल-सब्जी विक्रेताओं को चिन्हित जगह पर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया, जिससे सड़क जाम की समस्या से निजात मिले। यातायात थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि फुटपाथ और सड़क के किनारे ठेला लगाकर फल-सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं को व्यवस्थित किया गया। स्टेशन रोड के कट और नाला क्षेत्र पर कब्जा कर दुकानें बढ़ाई गई थीं, जिन्हें हटाने के लिए कड़ी कार्रवाई की गई। विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि वे नाला के बाहर झोपड़ी लगाकर दुकान न चलाएं, अन्यथा नगर परिषद द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा और झोपड़ी हटाई जाएगी। इस पहल से यातायात व्यवस्था सुचारू होने और सड़क जाम की समस्या खत्म होने की उम्मीद है।

 

ई-रिक्शा और टैम्पू के लिए नया रूट निर्धारण

ई-रिक्शा रूट: बस स्टैंड से एमजी मार्ग होते हुए राजेंद्र चौक, स्टेशन रोड के दक्षिण भाग से बखरी बस स्टैंड और फिर उत्तरी भाग से स्टेशन चौक, राजेंद्र चौक होते हुए सुधा काउंटर तक।

टैम्पू रूट: बस स्टैंड से एनएच 31 होते हुए यातायात थाना बलुआही, जयप्रकाश नगर, पूरब केबिन ढाला तक और उसी रूट से वापस।

सड़क जाम और अव्यवस्था पर सख्त कदम

यातायात थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि विक्रेता चिन्हित स्थानों के बाहर दुकान लगाएंगे, तो अतिक्रमण अभियान चलाकर दुकानें हटाई जाएंगी। इस अभियान में पुलिस यातायात मित्र के उपाध्यक्ष वकील यादव, अक्षय सूरी, गुँजन सिंह, मो. नसीम, विनय गुप्ता, मो. रुस्तम और यातायात मार्गदर्शन कमिटी के सदस्य मो. शाहबुद्दीन, मनोज चौधरी, विजय यादव, कमल भारती सहित यातायात थाना के सब-इंस्पेक्टर नीतू पटेल, रामबिलास पासवान आदि मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now