नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , माता के श्रद्धांजलि पर वृद्धजन को कंबल वितरण कर किया सम्मानित – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

माता के श्रद्धांजलि पर वृद्धजन को कंबल वितरण कर किया सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की माता शकुंतला देवी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 

बलुआही ठाकुरबाड़ी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कई गणमान्य हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

केबीआई| खगड़िया 

खगड़िया के बलुआही ठाकुरबाड़ी में शनिवार को पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की स्वर्गीय माता शकुंतला देवी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले और प्रदेश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने स्मृतिशेष माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, पूर्व सांसद प्रिंसराज, विधान परिषद सदस्य डॉ. उर्मिला ठाकुर, युवा शक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, राजद प्रदेश महासचिव सह खगड़िया प्रभारी धनिकलाल मुखिया, लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार समेत कई अन्य नेताओं ने भाग लिया। स्वर्गीय शकुंतला देवी को श्रद्धांजलि देने के बाद राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने एक वृद्ध सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान 500 वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा, “यह मेरी माता जी का पुण्य है कि मुझे आप तमाम वृद्धजनों का सम्मान करने का अवसर मिला। आप सभी अब मेरे माता-पिता के समान हैं और आपका आशीर्वाद बना रहे, ताकि मैं आप सभी की सेवा करता रहूं।” इस कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने स्वर्गीय शकुंतला देवी के जीवन और उनके आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भाव का एक उदाहरण बना।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now