नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आरपीएफ निरीक्षक अरविंद कुमार राम और समाजसेविका रूबी कुमारी ने युवाओं को किया संबोधित – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

आरपीएफ निरीक्षक अरविंद कुमार राम और समाजसेविका रूबी कुमारी ने युवाओं को किया संबोधित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित करने हेतु संगोष्ठी

अमन राजपूत| मानसी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) खगड़िया नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती सह युवा दिवस के अवसर पर श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेलवे आरक्षी निरीक्षक अरविंद कुमार राम, समाजसेविका रूबी कुमारी, अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता सह भाजपा नेता बाबूलाल शौर्य, अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी एवं प्रांत कार्यसमिति सदस्य अजय पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात स्वामी विवेकानंद के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन अंकित कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक रविरंजन ने किया। कार्यक्रम में बोलते हुए आरपीएफ निरीक्षक अरविंद कुमार राम ने कहा, “स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कम उम्र में ही भारत का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया। उनके अनुसार, चरित्र निर्माण से ही शिक्षा का असली उद्देश्य पूरा होता है।” समाजसेविका रूबी कुमारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “अभाविप स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलकर ही भारत पुनः विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त कर सकता है।” अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी और बाबूलाल शौर्य ने स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रभक्ति से प्रेरित जीवन को रेखांकित करते हुए कहा, “वे एक ऐसे संत थे, जिन्होंने दीन-हीन लोगों की सेवा को ही ईश्वर की सच्ची पूजा माना।” कार्यक्रम के दौरान युवाओं को अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर बल दिया गया। संगोष्ठी में अभाविप के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे, जिनमें नलिन सिंह, अजय पटेल, रौशन कुमार, नीतीश पासवान, आनंद राही, रितेश सिंह, और रौशन राणा प्रताप शामिल रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now