नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्री शिवपरिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन 25 जनवरी से – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

श्री शिवपरिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन 25 जनवरी से

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महायज्ञ: रांची के बाबा दीनदयाल आचार्य और अयोध्या के बाबा कमलनयन दास जी के सान्निध्य में बलुआही स्थित योगिराज डॉ. रामनाथ अघोरी पार्क के सामने आयोजित होगा 9 दिवसीय महायज्ञ

केबीआई|खगड़िया
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 31, शैल विद्यापीठ के प्रांगण, एनएच 31 बलुआही स्थित योगिराज डॉ. रामनाथ अघोरी पार्क के सामने, श्री शिवपरिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पवित्र आयोजन की तिथियां माघ कृष्ण एकादशी (25 जनवरी 2025) से माघ शुक्ल चतुर्थी (2 फरवरी 2025) तक निर्धारित की गई हैं। वनांचल पीठाधीश्वर रांची के बाबा दीनदयाल आचार्य और अयोध्या के बाबा कमलनयन दास जी के मार्गदर्शन में यह महायज्ञ आयोजित होगा। यज्ञ के विभिन्न चरणों में शोभायात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश से लेकर प्राण प्रतिष्ठा और महाभंडारा तक के धार्मिक अनुष्ठान शामिल होंगे। यह 9 दिवसीय आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक समर्पण का केंद्र होगा। आयोजकों ने भक्तों से यज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।

 

कार्यक्रम का विवरण:

25 जनवरी 2025: शोभायात्रा, जलयात्रा, पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश।

26 जनवरी 2025: देवताओं का आवाहन पूजन, मूर्ति संस्कार प्रारंभ, जलाधिवास।

27 जनवरी 2025: अन्नाधिवास, अर्णिमंथन, अग्नि स्थापन और हवन का प्रारंभ।

28 जनवरी 2025: गंधाधिवास, पुष्पाधिवास और औषध्याधिवास।

29 जनवरी 2025: घृताधिवास, मिष्ठान्निधिवास और वस्त्राधिवास।

30 जनवरी 2025: स्नान, नेत्रोन्मीलन, न्यास और नगर भ्रमण।

31 जनवरी 2025: महास्नान, महान्यास और प्राण प्रतिष्ठा।

1 फरवरी 2025: दैनिक हवन और आवाहित देवताओं का पूजन।

2 फरवरी 2025: पूर्णाहुति, वसोर्धारा, दान, विसर्जन और महाभंडारा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now