76वें गणतंत्र दिवस पर राजद कार्यालय में झंडोत्तोलन, संविधान के मूल्यों को किया याद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गणतंत्र दिवस: मनोहर कुमार यादव ने किया झंडोत्तोलन, संविधान और सामाजिक न्याय पर दिया जोर
महागठबंधन की योजनाओं और तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर जताया विश्वास 
केबीआई| खगड़िया
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजद के जिला कार्यालय, कृष्णापुरी बलुआही में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी व राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर सैकड़ों राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। झंडोत्तोलन के बाद अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने भारतीय संविधान की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान लागू हुआ था, जिसने दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा सहित सभी वर्गों को समान अधिकार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को आगे लाने का काम किया और संविधान में दिए गए आरक्षण को मजबूती से लागू किया।
महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख
जिलाध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने महागठबंधन की सरकार में पांच लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी दी है। साथ ही, साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया गया है। महिलाओं के लिए “माई बहन मान योजना” के तहत प्रति माह ₹2500 देने, प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, और सामाजिक सुरक्षा पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1500 करने जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और इन योजनाओं को सशक्त रूप से लागू करेंगे।
सैकड़ों राजद नेताओं की रही उपस्थिति
इस कार्यक्रम में सदर विधायक छत्रपति यादव, पूर्व प्रमुख नरेश बादल, जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, प्रवक्ता चंद्रशेखर कुमार, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, महिला जिलाध्यक्ष रंजू सहनी और राजद नेत्री डॉ. पुनीत देवी समेत सैकड़ों नेता मौजूद थे। सभी ने संविधान के मूल्यों की रक्षा और सामाजिक न्याय की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


