नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गणतंत्र दिवस पर पूर्व सैनिक संघ का झंडोत्तोलन, समाज सेवा का लिया संकल्प – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

गणतंत्र दिवस पर पूर्व सैनिक संघ का झंडोत्तोलन, समाज सेवा का लिया संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : वीर जवानों की सलामती के लिए की गई प्रार्थना, सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क और मोबाइल सीएसडी कैंटीन की योजना

केबीआई| खगड़िया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर गौशाला रोड स्थित पूर्व सैनिक संघ कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की सीमाओं पर तैनात जवानों की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और पूर्व सैनिकों ने देश सेवा के बाद अब समाज सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सैनिकों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। संघ ने सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए अलग से हेल्प डेस्क स्थापित किए जाने का स्वागत किया। सचिव नरेश प्रसाद यादव ने जानकारी दी कि जल्द ही संघ कार्यालय में मोबाइल सीएसडी कैंटीन की सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे पूर्व सैनिकों को लाभ मिलेगा। संघ के सचिव नरेश प्रसाद यादव ने इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस न केवल हमारे संविधान का सम्मान करने का अवसर है, बल्कि समाज सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने का भी समय है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now