मानस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आयोजन: महान नेताओं के योगदान को किया गया याद, संविधान की महत्ता पर हुआ विशेष जोर
केबीआई| खगड़िया
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मानस इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अमितेश कुमार, प्राचार्य अमित कुमार, और विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक अमितेश कुमार ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “आज का दिन हमें सुभाष चंद्र बोस, डॉ. बी.आर. अंबेडकर और महात्मा गांधी जैसे महान नेताओं की दूरदर्शिता और बलिदान को याद करने का अवसर देता है। 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही हमने अंग्रेजों के बनाए नियमों से स्वतंत्र होकर अपने संविधान को अपनाया। यह हमारी संप्रभुता और लोकतंत्र का प्रतीक है।”
स्कूल परिवार ने दिखाया उत्साह
कार्यक्रम में विकास, शालिनी कुमारी, सर्वेश, मनीराम चौधरी, श्रीक्षित प्रियम, अभिषेक कुमार, ऋतु कुमारी, पल्लवी कुमारी, बिभा भारद्वाज, जयंती माला और अन्य शिक्षकगण ने भी भाग लिया। सभी ने संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


