NALSA (Child-Friendly Legal Services for Children) Scheme 2024 के तहत विशेष प्रशिक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आयोजन : जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया द्वारा बाल विधिक सेवा इकाई (LSUC) के सदस्यों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
केबीआई| खगड़िया
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार खगड़िया में बाल विधिक सेवा इकाई (LSUC) के सदस्यों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विधिक सेवा इकाई के सदस्यों को योजना के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु प्रशिक्षित करना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खगड़िया सुश्री काजल झांब, प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार द्विवेदी, एडीजे कुमारी विजया, और डालसा के सचिव आर.एम. तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र में माननीय प्रधान जिला जज सुश्री काजल झांब ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर वे योजना के उद्देश्यों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करें। सचिव आर.एम. तिवारी ने बताया कि बाल विधिक सेवा इकाई (LSUC) का गठन NALSA और बालसा के निर्देश पर किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य जिले में दिव्यांग बच्चों सहित अन्य बच्चों को तत्काल और प्रभावी विधिक सहायता प्रदान करना है।
बाल विधिक सेवा इकाई (LSUC) की भूमिका
- बाल विधिक सेवा इकाई में कुल 22 सदस्य शामिल हैं।
- इसका कार्य बच्चों को ज़रूरत पड़ने पर प्रभावी और सक्षम विधिक सेवा उपलब्ध कराना है।
- सभी सदस्यों का विवरण और उनके मोबाइल नंबर जिले के थानों, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB), बाल कल्याण समिति (CWC), और पॉक्सो कोर्ट में प्रदर्शित किए जाएंगे ताकि ज़रूरत पड़ने पर बच्चे या उनके संरक्षक सीधे संपर्क कर सकें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


