नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गरीब किसानों पर गैर-जमानती वारंट अन्यायपूर्ण: राजद – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

गरीब किसानों पर गैर-जमानती वारंट अन्यायपूर्ण: राजद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

विरोध : खगड़िया में किसानों की गिरफ्तारी के खिलाफ राजद का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

केबीआई|खगड़िया

जिला प्रशासन द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन न चुका पाने वाले किसानों पर गैर-जमानती वारंट जारी कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई का राजद ने कड़ा विरोध किया है। मंगलवार को कृष्णापुरी बलुआही स्थित राजद जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार और अलौली प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष बालेश्वर पासवान ने प्रशासन की इस नीति को गरीब किसानों पर जुल्म बताया।

 

“फसल खड़ी है, किसान लोन कैसे चुकाए?”

राजद नेताओं ने कहा कि खगड़िया के गरीब किसानों ने खेती के लिए 30,000 से 50,000 रुपए तक का केसीसी लोन लिया है। लेकिन प्रशासन फसल कटने से पहले ही लोन वसूली के लिए बॉडी वारंट जारी कर किसानों को जेल भेज रही है, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब तक किसान की फसल नहीं कटेगी, वे लोन कैसे चुकाएंगे?

 

“अमीरों का कर्ज माफ, किसानों को जेल क्यों?”

राजद नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अरबपतियों के हजारों करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए जा रहे हैं, लेकिन किसानों को छोटे-छोटे लोन के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नीरव मोदी का 1,052.58 करोड़, मेहुल चौकसी का 2,565.90 करोड़, सुभाष चंद्रा का 6,500 करोड़, जिसमें से 5,000 करोड़ का कर्ज माफ कर दिया गया। लेकिन जब गरीब किसान 50,000 रुपए का कर्ज नहीं चुका पाते, तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है।

 

“किसानों पर अत्याचार बंद नहीं हुआ तो होगा आंदोलन”

राजद नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग की कि गैर-जमानती वारंट जारी कर किसानों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों पर अत्याचार बंद नहीं हुआ, तो राजद सड़क से सदन तक चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इस मौके पर राजद जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, राजद नेता अजीत तिवारी, जितेंद्र श्रीवास्तव, आमिर खान समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now