नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 15 बकरियों की मौत, एक बाइक समेत सारा सामान खाक – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 15 बकरियों की मौत, एक बाइक समेत सारा सामान खाक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गोगरी प्रखंड के पौरा में भीषण अग्निकांड: आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख

केबीआई| गोगरी 

गोगरी प्रखंड के पौरा गांव में बुधवार की देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में लगभग 15 बकरियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि एक बाइक समेत घरों में रखा कपड़ा, फर्नीचर, बर्तन और अनाज भी पूरी तरह नष्ट हो गया। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुशील बिहारी सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया था। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कई परिवारों का सबकुछ खाक हो चुका था। अग्निकांड में जलधर यादव, अंकलेश्वर यादव, गीता देवी, रंजीत यादव, संजीव यादव, रणबीर यादव, टाईम यादव, संगम यादव और सालो यादव के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित परिवारों को कपड़े, अनाज और फर्नीचर के साथ-साथ मवेशियों की भी भारी क्षति हुई है। मुखिया प्रतिनिधि सुशील बिहारी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे फिर से अपने जीवन को संवार सकें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now