नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिहार में 1 और 2 मार्च को बारिश के आसार, 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

बिहार में 1 और 2 मार्च को बारिश के आसार, 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मौसम : पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया पूर्वानुमान, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

केबीआई|पटना 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में 1 और 2 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। राज्य के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में 1 मार्च को बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। साथ ही 2 मार्च को नवादा, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, बांका और कटिहार में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 फरवरी को बिहार के पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, नवादा, जमुई, भागलपुर और बांका में बारिश की संभावना बनी और बूंदाबांदी हुई । इस दौरान बादल छाए रहा और हवा की रफ्तार बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now