नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित, बच्चों को गुड टच और बैड टच की दी गई जानकारी – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित, बच्चों को गुड टच और बैड टच की दी गई जानकारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : बचपन प्ले स्कूल खगड़िया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

केबीआई|खगड़िया

बचपन प्ले स्कूल, खगड़िया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान बिहार हाटकेश केस फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. प्रेम कुमार भी दीप प्रज्वलन के साक्षी बने। कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में हॉटकेश फाउंडेशन बिहार की कोषाध्यक्ष पिंकी शर्मा, ट्रैफिक पुलिस स्टेशन खगड़िया की एसआई नीतू पटेल, नगर थाना की एसआई वीना कुमारी, नगर थाना महिला हेल्पलाइन की एसआई सीमा कुमारी, जीआरपी खगड़िया की कांस्टेबल आलिसा कुमारी, खेल क्षेत्र से कविता कुमारी, राजनीतिक क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य (क्षेत्र संख्या-9) प्रतिभा कुमारी और स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर पुष्पा कुमारी शामिल रहीं।

बच्चों को गुड टच और बैड टच के प्रति किया गया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान डीएम अमित कुमार पांडे ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता का कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को स्ट्रांग बनाएं और उन्हें गुड टच और बैड टच के बीच का अंतर समझाएं ताकि वे सुरक्षित रह सकें। साथ ही उन्होंने महिलाओं के अधिकार और कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा के प्रति भी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने कहा कि महिलाएं समाज की रीड हैं और उन्हें और अधिक मजबूत होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लैंगिक समानता के लिए ठोस प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।

बच्चों की माताओं को पहनाया गया क्राउन का ताज

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें महिला दिवस का महत्व और महिलाओं के सम्मान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित सभी बच्चों की माताओं को सम्मान स्वरूप उनके सिर पर क्राउन का ताज पहनाया गया। इस अनूठे सम्मान से माताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर समाज को जागरूक करने और महिलाओं के सम्मान को बनाए रखने का प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम बेहद सफल और सकारात्मक संदेश देने वाला रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now