नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होली के रंग में रंगा मानस इंटरनेशनल स्कूल, छात्रों और शिक्षकों ने मनाया उल्लास का पर्व – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

होली के रंग में रंगा मानस इंटरनेशनल स्कूल, छात्रों और शिक्षकों ने मनाया उल्लास का पर्व

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रंगोत्सव : निदेशक अमितेश कुमार ने बताया त्योहार का महत्व, पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ मना रंगों का पर्व

केबीआई| खगड़िया

मानस इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के निदेशक अमितेश कुमार ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक भी है। उन्होंने बताया कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है और यह पूरे भारत के साथ-साथ विश्व के कई अन्य देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। अमितेश कुमार ने पौराणिक कथाओं का जिक्र करते हुए भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकशिपु की कथा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि होलिका दहन बुराई के अंत और सच्ची आस्था की विजय का प्रतीक है। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंग-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर पारंपरिक गीतों और नृत्य के माध्यम से पर्व का आनंद लिया। पूरे विद्यालय परिसर में उमंग और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now