नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहीद प्रभु नारायण अस्पताल में 15 से 30 मई तक चलेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

शहीद प्रभु नारायण अस्पताल में 15 से 30 मई तक चलेगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : इलाज के अभाव में होने वाले मृत्यु दर पर विराम लगाने का है संस्थान का उद्देश्य

केबीआई|खगड़िया 
15 मई से 30 जून तक शहीद प्रभु नारायण अस्पताल, परमानंदपुर में 15 मई से एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आजाद भारत में किसी भी नागरिक की इलाज के अभाव में मृत्यु न हो। यह शिविर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंच सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। शिविर 30 मई तक चलाने का निर्णय शहीद प्रभु नारायण अस्पताल के प्रबंक ने लिया है। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस शिविर में विभिन्न रंगों के शेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम विभिन्न बीमारियों के लिए मुफ्त परामर्श, जांच और उपचार प्रदान करेंगे। शिविर में सामान्य चिकित्सा, स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग और अन्य विशिष्ट चिकित्सा क्षेत्रों में सेवाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल प्रशासन ने सभी स्थानीय निवासियों से इस अवसर का लाभ उठाने और शिविर में भाग लेने का आग्रह किया है। यह शिविर न केवल मुफ्त चिकित्सा सहायता प्रदान करेगा, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
शहीद प्रभु नारायण अस्पताल का यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर निश्चित रूप से परमानंदपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए एक वरदान साबित होगा। डॉ विवेकानंद ने कहा कि इस तरह का निःशुल्क चिकित्सा शिविर समय समय पर लगाया जाता है। ताकि मंहगाई के कारण इलाज कराने असक्षम जिले के गरीब और जरूरतमंद लोगों का इलाज हो सके। बहुत बार देखा जाता है कि इलाज के अभाव में लोग असमय मौत के शिकार हो जाते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now