खगड़िया सदर अस्पताल में रिश्वतखोरी का खेल — फिटनेस सर्टिफिकेट के नाम पर शिक्षकों से उगाही!
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अवैध वसूली : वीडियो ने खोली अस्पताल प्रशासन की पोल — गार्ड से लेकर डॉक्टर तक सवालों के घेरे में, 500 रुपए में बिक रहा फिटनेस सर्टिफिकेट
केबीआई। खगड़िया
खगड़िया के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भ्रष्टाचार का घिनौना चेहरा सामने आया है। मंगलवार को जिले के विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सदर अस्पताल का गार्ड शिक्षकों से फिटनेस सर्टिफिकेट के बदले खुलेआम 500 रुपए वसूलता दिख रहा है। वीडियो के मुताबिक शिक्षकों की नई पोस्टिंग के लिए अनिवार्य सर्टिफिकेट बनवाने को मजबूर प्रधान शिक्षक रिश्वत देने के बाद ही फॉर्म जमा कर पा रहे हैं। पूरे मामले पर अस्पताल प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। सीएस से सवाल पूछे जाने पर वे मीटिंग का बहाना बना कर कन्नी काट रहे हैं तो वहीं, शिक्षा विभाग ने जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग पर डाल दी है। अंदरखाने से खबर है कि इस उगाही में डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ की मिलीभगत रहती है। सवाल यह है कि, आखिर गरीब जनता और शिक्षकों से रिश्वत लेकर गार्ड किसके लिए पैसे इकट्ठा कर रहा है?

सदर अस्पताल वसूली कांड: गार्ड टर्मिनेट, डॉक्टर पर लगाया रुपए वसूली करवाने का आरोप
सदर अस्पताल में फिटनेस सर्टिफिकेट के नाम पर शिक्षकों से अवैध वसूली मामले में कार्य एजेंसी प्रभास एंड एलिट ज्वाइंट वेंचर प्राइवेट लिमिटेड ने गार्ड मो. नसरुद्दीन को टर्मिनेट कर दिया है। गार्ड ने आरोप लगाया है कि रुपए वसूली करने का निर्देश डॉक्टर अमरनाथ चौधरी ने दिया था। मामले में डॉक्टर अमरनाथ चौधरी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि गार्ड के लिखित बयान के आधार पर जांच होगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


