नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहीद धन्ना-माधव स्मारक पर फहरा तिरंगा, गूंजा राष्ट्रगान – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

शहीद धन्ना-माधव स्मारक पर फहरा तिरंगा, गूंजा राष्ट्रगान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

झंडोत्तोलन : बीडीओ राजीव कुमार की पहल से स्वतंत्रता दिवस पर मिला शहीदों के स्मारक को प्रशासनिक सम्मान, लोगों ने कहा—स्थानीय वीर सपूतों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम

खबर बिहार IN खगड़िया/मानसी

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मानसी जंक्शन के सामने स्थित अमर शहीद धन्ना-माधव स्मारक स्थल पर शनिवार को प्रखंड प्रशासन की पहल पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर शहीदों की स्मृति में बने स्मारक स्थल पर तिरंगा फहराए जाने से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की इस पहल की स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शहीद धन्ना-माधव स्मारक निर्माण समिति के सदस्यों ने जमकर सराहना की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 7:30 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी, पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, जदयू नेता सुशांत यादव, हिरोज क्लब के अध्यक्ष निलेश यादव सहित अन्य गणमान्यजन एवं स्थानीय नागरिक स्मारक स्थल पर पहुंचे। पूरे सम्मान और गरिमापूर्ण वातावरण में स्मारक निर्माण समिति के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त शिक्षक छेदी प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने अमर शहीद धन्ना-माधव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

‘शहीदों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जिम्मेदारी’

बीडीओ राजीव कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों को याद करने का दिन भी है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। अमर शहीद धन्ना-माधव जैसे स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों की वीरगाथा और उनके त्याग को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी ने कहा कि अमर शहीद धन्ना-माधव स्मारक स्थल मानसी की ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पहचान है। लंबे समय से लोगों की इच्छा थी कि राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर यहां भी प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हो। प्रखंड प्रशासन की पहल से इस दिशा में नई उम्मीद जगी है।

युवाओं को स्थानीय इतिहास से जोड़ने की पहल

जदयू नेता सुशांत यादव एवं पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवा पीढ़ी को स्थानीय इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन तथा शहीदों के त्याग और बलिदान के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। स्मारक निर्माण समिति के सचिव अभय कुमार गुड्डू ने बीडीओ राजीव कुमार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा शहीदों के सम्मान को प्राथमिकता देना बेहद सराहनीय कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस सहित अन्य राष्ट्रीय अवसरों पर भी स्मारक स्थल पर नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पूरा स्मारक परिसर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्मारक निर्माण समिति के उपाध्यक्ष रामप्रवेश यादव, महासचिव सिकंदर आजाद वक्त, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत, कार्यकारिणी सदस्य रुपेश रंजन, धर्मेंद्र पोद्दार, सागर मुकेश, पवन चौधरी, विकास कुमार, वार्ड पार्षद अमृत राज, डेविड कुमार, सुशांत कुमार, संतोष कुमार, अमन राजपूत, चंदन रजक सहित सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे और अमर शहीद धन्ना-माधव की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now