राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आयोजन : ध्वजारोहण के बाद स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चित्रकला, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन
केबीआई। खगड़िया
आवास बोर्ड, खगड़िया स्थित राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। कॉलेज के संरक्षक डॉ. स्वामी विवेकानंद, प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार यादव एवं ग्रामीण अरुण यादव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान कॉलेज परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा। समारोह को संबोधित करते हुए कॉलेज के संरक्षक डॉ. स्वामी विवेकानंद ने कहा कि “आप लोग शिक्षा की सेना हैं। राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार करने का भार आपके कंधों पर है। स्वतंत्रता से पहले देश के लिए शहीद होने की जरूरत थी, आज अपने देश के लिए जीने की जरूरत है।” उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके अलावा कॉलेज परिसर में साफ-सफाई और वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस के लिए बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल कुमारी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही खगड़िया शिक्षा सेवा न्यास ट्रस्ट की ओर से उन्हें 5,000 रुपये का चेक भी दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा संजना कुमारी को विशेष प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं आंचल कुमारी ने प्रथम, कंचन कुमारी ने द्वितीय तथा स्वाति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रसून कुमार प्रथम, प्रिंस आनंद द्वितीय एवं प्रियंका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में हिना कुमारी ने प्रथम, अनुराधा कुमारी ने द्वितीय तथा मेघा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज के गवर्निंग बॉडी के सचिव विवेक ग्लेडिंग, इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार, प्रोफेसर प्रदीप कुमार, प्रोफेसर हरिकेश्वर ठाकुर, प्रोफेसर बंटी कुमार, प्रोफेसर शशि भूषण, प्रोफेसर भारती कुमारी, प्रोफेसर सुदेश, प्रोफेसर संदीप, प्रोफेसर कृष्णा, पुस्तकालय अध्यक्ष रामानंद कुमार, कार्यालय सहायक विवेक कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज कर्मियों ने भाग लिया। समारोह का समापन राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने के संकल्प के साथ हुआ।

|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


