नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रोगी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए डॉ रितु राज ने खुद किया रक्तदान – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

रोगी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए डॉ रितु राज ने खुद किया रक्तदान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्वास्थ्य : खगड़िया में चर्चा का विषय बना है न्यू लाईफ हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ रितु राज

डॉ रितु राज।

केबीआई | खगड़िया
शहर के मील रोड स्थित न्यू लाईफ हॉस्पिटल के चिकित्सक जेनेरल फिजिशियन एवं क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ रितु राज यूं तो हृदय, पेट, छाती, फेफड़ा, किडनी, मधुमेह, मस्तिक एवं नस रोग विशेषज्ञ हैं। लेकिन मंगलवार को उन्होंने रक्त के अभाव में जिंदगी और मौत से जूझ रहे एक गर्भवती महिला के लिए रक्तदान कर मानवता का मिसाल कायम किया। उन्होंने पहले मरीज के लिए खुद रक्तदान किया फिर उस मरीज का इलाज शुरू किया। दरअसल मंगलवार को डॉ रितु राज के क्लिनिक में चौथम प्रखंड के बंगलिया निवासी 20 वर्षीय खुशबू कुमारी पहुंची। जांच में पता चला कि खुशबू को एनीमिया की शिकायत है और वो 5 माह की गर्भवती है। खुशबू को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। डॉ रितु राज ने बिना देर किए खुद ही रक्तदान कर महिला की सहायता की और इलाज शुरू किया। जिसके बाद खुशबू के हालत में सुधार आई। खुशबू के परिजनों ने बताया कि सुना था कि धरती पर डॉक्टर भगवान के रूप होते हैं, आज साक्षात डॉ रितु राज के रूप में देख भी लिया। परिजनों ने बताया कि खुशबू का हीमोग्लोबिन घटकर 2 g/dl हो गया था, जो बहुत ही क्रिटिकल माना जाता है। लेकिन डॉक्टर रितु राज के इस पहल से आज दो जिंदगी की रक्षा हुई है। जो रोगी के परिजनों के माध्यम से खगड़िया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now