नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिम्मेदारों ने भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत कर खुली नीलामी की प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित किया : ई. आईपी गुप्ता – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

जिम्मेदारों ने भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत कर खुली नीलामी की प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित किया : ई. आईपी गुप्ता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मांग : राज्यपाल से मिलकर विधायक आई पी गुप्ता ने संस्कृत महाविद्यालय की 1034 एकड़ भूमि घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

KBI, KHAGARIA

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा के विधायक ई. इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने महामहिम राज्यपाल -सह- कुलाधिपति बिहार से मुलाकात कर अवध बिहारी संस्कृत महाविद्यालय रहीमपुर खगड़िया की 1034 एकड़ भूमि के बंदोबस्ती में हुए कथित व्यापक भ्रष्टाचार अवैध उगाही तथा महाविद्यालय एवं राज्य को हुई भारी राजस्व क्षति का मामला विस्तारपूर्वक उठाया। विधायक आई पी गुप्ता ने महामहिम को दिए गए आवेदन में बताया कि वर्ष 2023 में तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया पदेन अध्यक्ष, भूमि प्रबंधन समिति एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत कर खुली नीलामी की प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित किया गया। अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय होने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई, भूमि की पैमाइश नहीं कराई गई तथा खुली डाक के माध्यम से बंदोबस्ती भी नहीं कराई गई, जिससे महाविद्यालय एवं राज्य को करोड़ों रुपये के राजस्व की क्षति हुई। उन्होंने यह भी उल्लेख किया गया कि बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की जांच में तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका के कारण राजस्व क्षति की पुष्टि हो चुकी है फिर भी अब तक दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। साथ हीं महाविद्यालय के भूमि प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेखों के गायब होने तथा राजभवन द्वारा पूर्व में मांगी गई जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। सहरसा विधायक ने महामहिम से वर्ष 2023 के पूरे भूमि बंदोबस्ती प्रकरण की राजभवन स्तर पर विशेष जांच कराने, दोषी अधिकारियों एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने, महाविद्यालय को हुई राजस्व हानि का आकलन कर उसकी वसूली कराने तथा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय की 1034 एकड़ (लगभग 1600 बीघा) भूमि का पूर्णतः पारदर्शी तरीके से खुली डाक के माध्यम से बंदोबस्ती कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान महामहिम राज्यपाल -सह- कुलाधिपति ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए राजभवन स्तर से इसकी जांच कराने की बात कही तथा महाविद्यालय की 1034 एकड़ भूमि की बंदोबस्ती खुली डाक के माध्यम से कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। माननीय विधायक ई. इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि राजभवन के हस्तक्षेप से न केवल महाविद्यालय की बहुमूल्य संपत्ति सुरक्षित होगी बल्कि दोषी अधिकारियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई होने से भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर भी प्रभावी रोक लगेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now