श्यामलाल चंद्रशेखर नर्सिंग कॉलेज में पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
श्रद्धांजलि : छात्र-छात्राओं ने वीर जवानों को नाम आंखों से किया नमन
केबीआई| खगड़िया
खगड़िया के श्यामलाल चंद्रशेखर नर्सिंग कॉलेज के सभागार में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नम आंखों से वीर जवानों को नमन किया और देश के लिए उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रबंधक डॉ. रीना कुमारी रूबी, भारती कुमारी और डॉ. इंदु कुमारी उपस्थित रहीं। शिक्षकों में डेफिनी जेम्स, डॉ. अमर सत्यम, अनुपम कुमारी, सोनी कुमारी, योगेश कुमार, नेहारिका, स्वीटी, प्रगति, अर्चना, मीनू कुमारी, अंजलि कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, खुशबू, अस्मिता, आकांक्षा, रिमझिम और दीप्ति ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीदों के सम्मान में गूंजे देशभक्ति के नारे
कार्यक्रम के दौरान पूरे कॉलेज परिसर में देशभक्ति के नारे गूंज उठे। उपस्थित लोगों ने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर उनके अमर बलिदान को नमन किया। कॉलेज प्रशासन ने इस अवसर को देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को जागृत करने का प्रेरणास्रोत बताया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


