पुलवामा हमले की छठी बरसी पर अभाविप ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
श्रद्धांजलि : मानसी में कैंडल जलाकर किया वीर सपूतों का स्मरण, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संकल्प 
अमन राजपूत|मानसी
पुलवामा आतंकी हमले की छठी बरसी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मानसी नगर इकाई ने आज देर शाम कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम मानसी नगर पंचायत के पॉवर हाउस रोड के निकट आयोजित किया गया, जहां अभाविप कार्यकर्ताओं ने सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए पुलवामा के बलिदानियों को याद किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नलिन सिंह ने कहा, “14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में हमारे सीआरपीएफ के 40 बहादुर जवान शहीद हो गए थे। इस दिन को याद कर आज भी भारतीयों की आंखें नम हो जाती हैं।” उन्होंने इस घटना से उपजे आक्रोश और राष्ट्रव्यापी एकजुटता पर जोर दिया। जिला कार्यसमिति सदस्य अनुज आनंद और जिला सह संयोजक आनंद राही ने कहा, “यह हमला भारत के लिए एक दुःखद अध्याय था, जिसने देश को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की प्रेरणा दी।” प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सनोज शर्मा और रौशन कुमार ने बलिदानियों के योगदान को नमन करते हुए कहा, “देश के वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पुलवामा की कार्रवाई ने विश्व को भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाई।” नगर मंत्री सानू कुमार और प्रिंस कुमार ने राष्ट्रविरोधी ताकतों से लड़ने का संकल्प दोहराते हुए कहा, “यह हमला हमें सशक्त और सुरक्षित भविष्य की दिशा में सजग रहने की सीख देता है।” कार्यक्रम में सोनू कुमार, सुशांत कुमार, अंकित कुमार, शुभम कुमार, चिरंजीव कुमार, प्रिंस कुमार, विक्की कुमार, राम, नीतीश कुमार, रवि कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


