पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं सैकड़ों महिलाओं के बीच साड़ी वितरण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अच्छी पहल : श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, जरुरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर सेवा का दिया संदेश
KBI, KHAGARlA
जिले के गोगरी प्रखंड के कन्हौली ग्राम में सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना से जुड़ा एक कार्यक्रम आयोजित कर पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णा नन्द यादव एवं संचालन युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने किया। ज्ञातव्य हो कि कन्हौली निवासी निलेश कुमार यादव की दिवंगत माता स्मृतिशेष शोभा देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत उपस्थित गणमान्यजनों के द्वारा सैकड़ों जरुरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत आत्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने कुछ क्षण का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि मनुष्य का जीवन भले ही सीमित हो लेकिन उसके द्वारा किए गए अच्छे कार्य और समाज के प्रति समर्पण हमेशा लोगों के बीच जीवित रहते हैं।पुण्यतिथि केवल किसी दिवंगत व्यक्ति को याद करने का अवसर नहीं बल्कि उनके आदर्शों और मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का भी दिन है। वहीं भाजपा नेता ई. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि आज के समय में सामाजिक आयोजनों को केवल औपचारिकता तक सीमित रखने के बजाय जरुरतमंदों की सहायता से जोड़ना बेहद जरुरी है। इसी उद्देश्य से पुण्यतिथि के अवसर पर सैकड़ों महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया ताकि समाज के जरुरतमंद एवं वंचित परिवारों तक सहयोग और संवेदना का संदेश पहुंच सके। नगर परिषद खगड़िया की सभापति अर्चना कुमारी ने भी साड़ी वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाएं को एक-एक कर साड़ी प्रदान की। साड़ी प्राप्त करने वाली महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। नगर सभापति ने कहा कि अपने गुजरे हुए परिजन के प्रति ऐसी श्रद्धा रखने वाले लोग बिरले हीं मिलते हैं। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंदन यादव ने कहा कि किसी जरुरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना हीं सच्ची मानव सेवा है। समाज के सक्षम लोगों को आगे बढ़कर जरुरतमंदों की मदद करनी चाहिए ताकि सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की भावना मजबूत हो। कार्यक्रम में उपस्थित राजद नेता प्रफुल्ल चंद्र घोष, रालोमो नेता अमित कुमार मंटू, प्रो. संजय मांझी, राहुल कुमार, विक्रम सुधांशु उर्फ गुड्डू यादव, मध्य बोरने पंचायत के मुखिया शशिभूषण कुमार, तेताराबाद पंचायत के मुखिया नन्दकेश कुमार उर्फ मुन्ना प्रताप, राजद नेता मौसम कुमार गोलू, प्रदीप यादव, युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष यादव, रालोमो नेता मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा, दान और परोपकार का विशेष महत्व रहा है। किसी दिवंगत व्यक्ति की पुण्यतिथि पर जरुरतमंदों की सहायता करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि का एक सार्थक माध्यम है। इससे दिवंगत व्यक्ति की स्मृतियां समाजोपयोगी कार्यों से जुड़ती हैं और आने वाली पीढ़ियों को भी सेवा एवं मानवता की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज में आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं अन्य जरुरतमंद लोगों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। समाज में यदि सक्षम व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार जरुरतमंदों का सहयोग करें तो कई परिवारों की परेशानियां कम हो सकती हैं। ऐसे आयोजन समाज के बीच सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ लोगों को एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनने की प्रेरणा देते हैं। श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा के साथ बिताए गए समय और उनके सामाजिक व्यवहार को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके जीवन से हमें प्रेम, सद्भाव, सेवा और मानवता की सीख मिलती है। उनके अधूरे सपनों और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पूर्व मुखिया पप्पू मार्कंडेय, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रवि यादव, मुखिया प्रतिनिधि सुशील बिहारी, संजय कुशवाहा, कुमार रंजन उर्फ पप्पू, नीरज यादव, नंदू यादव, विकास साह, नितीश कुमार यादव, अमलेश यादव, बड़े यादव, इंकू सिंह, ज्वाला सिंह, राघो सिंह, दीपक सिंह, आर्यन कुमार, प्रिंस यादव इत्यादि उपस्थित थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


