जरूरत की घड़ी में आगे आए सुजीत बजाज, “O” निगेटिव रक्तदान कर पेश की इंसानियत की अनूठी मिसाल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
विश्व रक्तदाता दिवस : पर मानवता की मिसाल, एक ओर 53 रक्तवीरों ने किया रक्तदान तो दूसरी ओर सुजीत बजाज ने बचाई अनजान मरीज की जिंदगी
रौशन कुमार। खगड़िया
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को खगड़िया में मानव सेवा और इंसानियत की दो प्रेरणादायक तस्वीरें एक साथ देखने को मिलीं। एक ओर ब्लड बैंक परिसर में मानवता संरक्षण मंच के तत्वावधान में आयोजित भव्य रक्तदान शिविर में 53 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई, वहीं दूसरी ओर एक जरूरतमंद मरीज के लिए “O” निगेटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता होने पर मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य सुजीत बजाज ने बिना किसी हिचकिचाहट के आगे बढ़कर रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम कर दी। जानकारी के अनुसार मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य महीप जैन के एक परिचित के मरीज को अचानक “O” निगेटिव ब्लड की आवश्यकता पड़ी। दुर्लभ रक्त समूह होने के कारण परिजन काफी परेशान थे और हर संभव प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान महीप जैन ने अपने साथी सुजीत बजाज से संपर्क किया। स्वयं “O” निगेटिव रक्तदाता होने के कारण सुजीत ने बिना देर किए रक्तदान के लिए अपनी सहमति दी और ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर मरीज के जीवन की उम्मीद को नई ऊर्जा दी। सुजीत बजाज के इस निस्वार्थ कदम ने यह साबित कर दिया कि रक्तदान केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उनके इस मानवीय कार्य की हर ओर सराहना हो रही है। मौके पर नवीन गोयनका, प्रशांत खंडेलिया, सुजीत बजाज सहित अन्य सदस्यों ने विश्व रक्तदाता दिवस पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी के लिए जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर बन सकता है, इसलिए स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। विश्व रक्तदाता दिवस पर खगड़िया में सामने आई ये दोनों घटनाएं इस बात का जीवंत उदाहरण है कि, “जब समाज के लोग निस्वार्थ भाव से एक-दूसरे के लिए आगे आते हैं, तब मानवता सबसे खूबसूरत रूप में दिखाई देती है।”
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


