नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वास्थ्य, शिक्षा, बाढ़ सुरक्षा और ‘सूखे नशे’ पर रोकथाम को लेकर सांसद ने अपनाया कड़ा रुख – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

स्वास्थ्य, शिक्षा, बाढ़ सुरक्षा और ‘सूखे नशे’ पर रोकथाम को लेकर सांसद ने अपनाया कड़ा रुख

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जनहित के मुद्दों पर गरजे सांसद राजेश वर्मा : लापरवाह अधिकारियों की लगाई क्लास, फर्जी क्लिनिक पर कार्रवाई और कटावरोधी कार्य में तेजी के निर्देश

केबीआई।खगड़िया 

​खगड़िया के सर्वांगीण विकास और जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट करते हुए सांसद राजेश वर्मा ने मंगलवार को कड़े तेवर दिखाए। खगड़िया समाहरणालय स्थित सभागार में सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की मैराथन समीक्षा की गई। सांसद ने स्पष्ट कर दिया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सहित दर्जनों महत्वपूर्ण योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सांसद ने कई प्रमुख मुद्दों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

​कटावरोधी कार्यों में लापरवाही पर फटकार :
जिले में चल रहे कटावरोधी कार्यों में अनियमितता की शिकायतों को सांसद ने गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जियो बैग में बालू की जगह मिट्टी या मिट्टी युक्त बालू भरने का मामला निरीक्षण में भी सामने आया है। फिर से ऐसी शिकायतें आ रही हैं। यह पूरी तरह से गलत है। सांसद ने चेतावनी दी कि यदि बाढ़ या कटावरोधी कार्यों में कोई भी कोताही मिली, तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

​फर्जी क्लिनिकों पर गिरेगी गाज :
सदर अस्पताल के आसपास धड़ल्ले से चल रहे अवैध और फर्जी क्लिनिकों पर सांसद राजेश वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि अविलंब एक ‘टास्क फोर्स’ का गठन कर इन फर्जी क्लिनिकों पर छापामारी और कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की छत से पानी टपकने और मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर नाराजगी जताते हुए सिविल सर्जन को तुरंत विभाग को लिखित सूचना देकर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

​बच्चियों के लिए शौचालय और जर्जर स्कूलों पर जोर :
जिले की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सांसद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में छात्रों की संख्या अधिक है और कमरों की कमी है, वहां विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि स्कूलों में बच्चियों के लिए बने शौचालयों की बदतर स्थिति को अविलंब सुधारा जाए। साथ ही, भूमिहीन, भवनहीन और जर्जर स्कूलों का प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजने तथा बच्चों के लिए खेल मैदान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

​’सूखे नशे’ के खिलाफ चलेगा सघन अभियान :
जिले में बढ़ते ‘सूखे नशे’ (स्मैक, ब्राउन शुगर आदि) के प्रचलन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सांसद ने पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में मौजूद पुलिस उपाधीक्षक को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में होने वाले 90 फीसदी अपराधों की जड़ यह सूखा नशा है। इसके खिलाफ बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए और गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों/अपराधियों की जानकारी का प्रचार-प्रसार हो, ताकि नशे में लिप्त लोग अलर्ट हो सकें और पुलिस का खौफ कायम रहे।

​बाजारों में जलजमाव, महिला शौचालय और सीसीटीवी पर पहल:
सांसद ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि खगड़िया शहर के साथ-साथ महेशखूंट और मानसी जैसे प्रमुख बाजारों में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। उन्होंने बाजारों में महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की महत्वपूर्ण पहल करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, जिन ‘पर्चाधारियों’ को अब तक जमीन उपलब्ध नहीं हुई है, उसकी जांच कर उन्हें जमीन दिलाने और वंचितों के लिए नया सर्वे करवाकर पर्चा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

​बाढ़ पूर्व तैयारी:
संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए सांसद ने डीएम विक्रम विरकर को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए। वहां कम्युनिटी किचन, मेडिकल सुविधा, पॉलिथीन शीट और पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। बैठक के अंत में सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रत्येक योजना का एकमात्र उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का आह्वान किया। इस बैठक में खगड़िया विधायक बबलू मंडल, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, अलौली विधायक रामचन्द्र सदा, जिला परिषद अध्यक्षा कृष्णा कुमारी यादव, डीएम विक्रम विरकर, डीडीसी सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now