शंकर पार्वती की भाव पूर्ण मुद्राएं, राधाकृष्ण की लीलाएं एवं मां काली की रौद्र रूप की प्रस्तुति बना रहा आकर्षण का केंद्र
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
विसर्जन : शहर में पहली बार विसर्जन के दौरान इस तरह के आयोजित कार्यक्रम की लोगों ने की सराहना
• विसर्जन के दौरान शहर के विभिन्न चौराहों पर यूपी के तिलकधारी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम
केबीआई | खगड़िया
शहर के श्री बड़ी सरस्वती स्थान पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन में रविवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के यशोदा नगर से पधारे सूरज तिलकधारी ग्रुप के कलाकारों द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर लोगों के बीच भगवान के लीलाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस ग्रुप में शनि तिलकधारी, सूरज तिलकधारी, शिव जी तिलकधारी, छोटा पंडित और शर्मिली शामिल थी। प्रस्तुति में शंकर पार्वती की भाव पूर्ण मुद्राएं, राधाकृष्ण की लीलाएं एवं मां काली की रौद्र रूप की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर जिला प्रशासन के निर्देश पर जगह जगह पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही। नगर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी अनुपेष नारायण सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस बल सजग रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार फोगला समेत श्री बड़ी सरस्वती दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अहम योगदान रहा। दरअसल शहर में पहली बार विसर्जन के दैरान इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। लोगों ने इस कार्यक्रम की भरपूर सराहना की। राजेंद्र चौंक पहुंचने पर श्री श्री 108 बसंती चैती दुर्गापूजा समिति एवं श्री श्री 108 पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति राजेंद्र चौंक के अध्यक्ष कमल कुमार गुप्ता, सचिव पंकज कुमार रंजन, युवा अध्यक्ष वकील यादव के नेतृत्व में सदस्यों के द्वारा मां दुर्गा के प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर माल्यार्पण किया गया। वहीं दूसरी तरफ सूरज तिलकधारी ग्रुप के कलाकारों का भी स्वागत किया गया।




|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


