नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्मृति दिवस पर याद किए गए पूर्व सांसद व मंत्री बेगूसराय धरती के लाल भोला बाबू – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

स्मृति दिवस पर याद किए गए पूर्व सांसद व मंत्री बेगूसराय धरती के लाल भोला बाबू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

श्रद्धांजलि : पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय लड़कर जीते चुनाव : एके सिंह

केबीआई | बेगूसराय

शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति कार्यालय सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर में शनिवार को पूर्व मंत्री व सांसद भोला सिंह की छठी स्मृति दिवस मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता जेपी सेनानी के प्रदेश अध्यक्ष संपूर्ण क्रांति मोर्चा अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भोला बाबू का जन्म 1936 में हुई थी। 2018 को आज ही के दिन उनकी मृत्यु हो गई। भोला बाबू 1967 में चुनाव घोषणा पत्र के बाद पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय लड़कर प्रत्याशी के रूप में सूरज छाप से चुनाव जीत गए। फिर उसके बाद भाकपा, कांग्रेस, राजद, जदयू का सफर तय कर 1998 में भाजपा का हाथ थामा और आखिर तक भाजपा का नेता रहे, मगर गरीबों के लिए हरदम संघर्ष करते रहे। राजेंद्र महतो अधिवक्ता जेपी सेनानी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि भोला बाबू बेगूसराय के शांत नेता थे। जिसे जनता के लिए महापुरुष की संज्ञा मिली। जुल्फिकार अली जदयू के नेता नेता ने कहा कि भोला बाबू धरती से जुड़े हुए थे। जिनकी आज 6वीं समृति दिवस पर नमन करते हैं। महिला सेल के सचिव सुनीता देवी ने कहा कि भोला बाबू के निधन से आज मेरा बेगूसराय राजनीतिक दृष्टिकोण से असहाय महसूस कर रहा है। भोला बाबू जनहित के कार्यों के लिए सड़क से लेकर संसद तक तहलका मचाते रहे। इस अवसर पर नाथो साह समाजसेवी, राजन कुमार युवा, तेजस कुमार, अमर कुमार इंजीनियर इत्यादि ने मिलकर माल्यार्पण किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now