यूथ फाउंडेशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने बच्चों के बीच मिठाई, फुलझड़ी और टॉफी का किया वितरण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आयोजन : खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर साझा की गई दीपावली की खुशियां
केबीआई| खगड़िया
छोटी दीपावली के अवसर पर बुधवार को यूथ फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक संजय खंडेलिया की प्रेरणा से खगड़िया विधानसभा के विभिन्न महादलित बस्तियों मे यूथ फाउंडेशन खगड़िया के पदाधिकारी और सदस्यो ने बच्चों के बीच मिठाई, फुलझड़ी और टॉफी का वितरण किया गया। इन छोटे छोटे बच्चों के साथ दीपोत्सव की खुशियों को साझा करना एक सुखद अनुभूति प्रदान करता है। इन बच्चों की मुस्कुराहट ने यूथ फाउंडेशन के सभी सदस्यों को ऊर्जांवित कर दिया। मौके पर यूथ फाउंडेशन, खगड़िया के अध्यक्ष सुनील साह, सचिव पुरुषोत्तम कुमार, कोषाध्यक्ष हर्ष केडिया, डॉ अमित आनंद, सह सचिव अक्षय सूरी, मयंक बजाज, समाजसेवी शुभम शहंशाह, शुभम कुमार, अभिषेक फोगला, भाजयुमो नगर अध्यक्ष संतोष, शुभम केडिया, हर्षवर्धन, शुभम वर्मा, निकुंज कुमार, विश्वजीत सहनी, ऋषि यादव, मौजूद थे। बताया गया कि खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के NH- 31, पूर्वी हरदाश्चक, अशोक चौक सोनमनकी रोड,खैरी खुटहा, सोनमनकी, मोहनपुर, मथुरापुर, कोठिया, सहित अन्य जगहों पर जाकर दीपावली की खुशियां साझा की गई।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


