नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया के मनपुरनी माता काली स्थान का महात्म्य अपार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया के मनपुरनी माता काली स्थान का महात्म्य अपार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : शहर के उत्तरी हाजीपुर स्थित मंदिर के प्रति लोगों की है गहरी आस्था

केबीआई | खगड़िया
शहर के उत्तरी हाजीपुर के वार्ड संख्या- 23 स्थित मनपुरनी माता काली स्थान में भक्तों का अपार विश्वास है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि माता से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। मंदिर समिति के अनुसार, इस स्थल पर पिछले 125 वर्षों से पिंडी रूप में मां काली की पूजा की जा रही है। वर्ष 1979 में माता की स्थाई प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसके बाद से हर वर्ष काली पूजा के अवसर पर मिट्टी की एक अस्थाई प्रतिमा स्थापित की जाती है, जिसका विधिवत विसर्जन किया जाता है। मंदिर की स्थापना ननकेश्वर राम ने की थी। उनकी इस परंपरा को गिरजा देवी, जो प्यारे राम की पत्नी थीं, ने आगे बढ़ाया। गिरजा देवी ने अपनी पूरी जिंदगी माता की पूजा में समर्पित की। वे स्थानीय लोगों से चंदा एकत्रित कर माता का श्रृंगार करती थी और लोग अपने दुख-सुख उनके माध्यम से माता के समक्ष रखते थे। शुक्रवार को मंदिर का पट खुलते ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम में मंदिर समिति द्वारा खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रकाश राम एवं डॉ सोहन ने बताया कि इस वर्ष भी माता काली का पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को मिट्टी की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया जाएगा। इस आयोजन में मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय युवा, और जिलेवासियों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसके साथ ही मध्य विद्यालय सन्हौली स्थित काली मंदिर, नगर पालिका रोड स्थित नवयुवक काली मंदिर, पोस्ट ऑफिस रोड स्थित काली मंदिर, धोबी टोला स्थित काली मंदिर के साथ- साथ मानसी बम काली मंदिर, मानसी घरारी काली मंदिर, खुटिया एवं बलहा स्थित काली मंदिर सहित जिले के विभिन्न काली मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now