नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानसी प्रखंड ने देश को किया गौरवांवित : संतोष कुमार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मानसी प्रखंड ने देश को किया गौरवांवित : संतोष कुमार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्थापना दिवस : मानसी प्रखंड सह अंचल का मनाया गया 29वां स्थापना दिवस

केबीआई|खगड़िया

मानसी प्रखंड के छोटी बलहा स्थित ग्राम स्वराज संघ कार्यालय सभागार में शनिवार को मानसी प्रखंड सह अंचल का 29वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संस्थापक अध्यक्ष संतोष कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह और सम्मानित अतिथि नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत ने समारोह की शोभा बढ़ाई। अपने संबोधन में संतोष कुमार ने कहा कि मानसी प्रखंड ने खगड़िया जिला ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार और भारत को गौरवांवित किया है। उन्होंने कहा कि मानसी के युवाओं ने सांसद, विधायक और समाजसेवी बनकर इस क्षेत्र को एक अलग पहचान दिलाई है। मुखिया राजेश भारती ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के स्थाईकरण को लेकर प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और इसके लिए आभार व्यक्त किया। वहीं, प्रेम कुमार यशवंत ने ग्राम स्वराज संघ द्वारा पहली बार स्थापना दिवस मनाने की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने प्रखंड, अंचल प्रशासन, सामाजिक, राजनैतिक संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों से आग्रह किया कि वे इस स्थापना दिवस को मनाने में सहयोग करें। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजाराम सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। मंच का संचालन राकेश कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन वार्ड पार्षद मंटु कुमार ने किया। मौके पर पृथ्वी महतों, महेंद्र साह, राजेश महतों, शंकर ठाकुर, श्रवण आर्या, बबलू महतों, उपेंद्र साह समेत कई अन्य गणमान्य मौजूद थे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now