अघोरी स्थान छठ घाट पर साफ-सफाई शुरू, पर्व की तैयारियों में जुटे स्थानीय प्रशासन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
छठ की तैयारी : शुक्रवार को पूर्व नगर पार्षद ने लिया छठ घाट का जायजा, कार्यपालक पदाधिकारी से किया सफाई की मांग, शनिवार से सफाई शुरू
केबीआई| खगड़िया
राजद जिला मीडिया प्रभारी और पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं-30 स्थित योगिराज डॉ० रामनाथ अघोरी छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि इस वर्ष गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण घाट की सीढ़ियों पर मिट्टी जम गई है और दीपावली के समय किए गए कलश विसर्जन से घाट पर गंदगी फैली हुई है। रणवीर ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार से मुलाकात कर छठ पर्व के पूर्व घाट की सफाई की मांग की। कार्यपालक पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सफाई का काम शीघ्र शुरू करवा दिया जाएगा। शनिवार से छठ घाट की सफाई शुरू हो गई है। रणवीर ने अपनी निगरानी में पहले सफाईकर्मियों से सीढ़ियों की सफाई करवाई और अतिरिक्त मजदूरों की मदद से बाढ़ के पानी से जमी मिट्टी को हटवाया, ताकि छठ व्रती और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
छठ पर्व के लिए विशेष सुविधाएं
अघोरी स्थान छठ घाट पर छठ पर्व के दौरान पर्याप्त रोशनी, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, सीसीटीवी कैमरा और सहायता शिविर जैसी विशेष व्यवस्थाओं की योजना बनाई जा रही है, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से पर्व मना सकें। इस प्रकार, स्थानीय प्रशासन और प्रतिनिधि मिलकर छठ घाट को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाने में जुट गए हैं, ताकि लोकआस्था के इस महापर्व का आयोजन सफलतापूर्वक हो सके।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


