खगड़िया की तन्नु बनी दरभंगा शतरंज प्रतियोगिता की विजेता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
प्रतियोगिता : दरभंगा के शुभंकपुर रोड में आयोजित की गई एक दिवसीय रैपिड अंतर जिला शतरंज प्रतियोगिता
केबीआई| खगड़िया
बिहार राज्य शतरंज संघ और सुमेजयो शतरंज क्लब, दरभंगा द्वारा आयोजित प्रथम मोहन मिश्रा मेमोरियल एक दिवसीय रैपिड अंतर जिला शतरंज प्रतियोगिता में खगड़िया की तन्नु कुमारी ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 4 नवंबर 2024 को दरभंगा के शुभंकपुर रोड में आयोजित की गई, जिसमें 17 जिलों से कुल 136 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खगड़िया के स्टार खिलाड़ी शुभम कुमार ने ओपन वर्ग में सातवां स्थान और माधव कुमार यशवंत ने दसवां स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि और आयोजकों ने तन्नु कुमारी को प्रमाण पत्र, 1000 रुपए नकद, मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। शुभम और माधव को भी 500 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
तन्नु का राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन रिकॉर्ड
नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के सचिव प्रेम कुमार यशवंत के अनुसार, तन्नु पूर्व में अंडर-19 बालिका वर्ग की बिहार चैम्पियन रह चुकी हैं और एसजीएफआई एवं बिहार राज्य शतरंज संघ की ओर से तीन बार राष्ट्रीय खेलों में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस सफलता पर नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी और जय खगड़िया शतरंज क्लब के पदाधिकारियों के साथ खेल प्रेमियों और मित्र मंडली ने तन्नु, शुभम और माधव को बधाई दी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


